क्या आप लंबे समय से अपना वजन बढ़ाने के बारे में सोच रहे हैं? लेकिन आप यह भी जानते हैं कि वजन बढ़ाना इतना आसान नहीं है| वजन बढ़ाना उतना ही कठिन है, जितना कि वजन घटाना|
कई लोगों के शरीर का वजन बहुत कम होता है और वे चाहे जितनी भी कोशिश कर लें, उनका वजन बढ़ नहीं पाता है| इसका मुख्य कारण सही जानकारी न होना है| यहाँ बताये गए उपायों को अपनाकर आप सुरक्षित तरीके से अपना वजन बढ़ा सकते हैं|
वजन बढ़ाने का पहला नियम यह है कि आपको तुरंत परिणाम मिलने की उम्मीद नहीं करनी चाहिए| हमारे शरीर में समय के साथ-साथ बदलाव आते हैं| यदि कोई व्यक्ति आपको वजन बढ़ाने के तरीके के बारे में बताता है, तो यह संभव नहीं है कि वह तरीका आपके शरीर के लिए अच्छा ही हो| आप धीरे-धीरे और लगातार प्रयासों से आप वजन बढ़ा सकते हैं|
अपने भोजन में कैलोरी की मात्रा बढ़ाकर आप आसानी से वजन बढ़ा सकते हैं| जंक फ़ूड का अधिक सेवन आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं होता है क्योंकि इनमें अधिक मात्रा में ट्रांस फैट और प्रोसेस्ड शुगर पायी जाती है| जल्दी वजन बढ़ाने के लिए आपको सिर्फ अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है; जैसे कुछ-कुछ घंटों में खाना खाते रहना|
आप दिन में तीन बार भोजन कर सकते हैं या पूरे दिन कुछ-कुछ घंटों के अंतर में थोड़ा-थोड़ा भोजन कर सकते हैं| अपनी जीवन शैली के अनुसार भोजन करने के समय का चयन कीजिये|
अच्छा नाश्ता करके आप अधिक कैलोरी ग्रहण कर सकते हैं| भोजन करने के समयांतराल में प्रोटीन बार, शेक्स और कुछ प्राकृतिक सप्लीमेंट का भी सेवन किया जा सकता है| बाजार में डिब्बेबंद शेक्स से लेकर खुले शेक्स भी उपलब्ध हैं, लेकिन घर पर शेक्स बनाना स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा होता है| इससे आपको यह पता होता है कि आप इन शेक्स में क्या मिला रहे हैं|
अधिक कैलोरी वाले भोजन के साथ-साथ आप हल्का व्यायाम भी कीजिये| अन्यथा इस प्रकार के भोजन से आपका शरीर सुडौल होने के बजे आपके शरीर में वसा जमा हो जायेगी| आपको कठिन व्यायाम नहीं करना चाहिए| आपको अपने शरीर के प्रकार और भोजन के अनुसार ही व्यायाम करने चाहिए|
यहाँ हम जल्दी वजन बढ़ाने के लिए चार घरेलू तरीकों के बारे में बता रहे हैं|
Contents
विधि 1: प्रोटीन और मिल्क शेक्स का सेवन
#केला-ओट्स प्रोटीन शेक
आवश्यक सामग्री:
- केले – दो
- ओट्स – दो बड़े चम्मच (लगभग 30 ग्राम)
- दूध – एक कप (लगभग 250 मिली0)
- पानी – आधा कप (लगभग 130 मिली0)
- प्रोटीन पाउडर (यदि आवश्यक हो तो) – दो बड़े चम्मच (लगभग 30 ग्राम)
- शहद – एक छोटा चम्मच (लगभग 5 ग्राम)
- दालचीनी पाउडर – एक चौथाई छोटा चम्मच (लगभग डेढ़ ग्राम)
- बर्फ/आइस क्यूब्स – दो से तीन
1. दूध और पानी को ब्लेंडर में डाल लें
एक कप दूध और आधा कप पानी को ब्लेंडर जार में डाल लीजिये| आपको अपना वजन बढ़ाना है, इसलिए आप दूध में से मलाई को अलग न करें और पूरी वसा वाले दूध (होल फैट मिल्क) का इस्तेमाल करें|
2. इसमें केला, प्रोटीन पाउडर और ओट्स डालें
अब दो केलों को छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर इस जार में डाल दें| आप इसमें केलों को बिना काटे भी डाल सकते हैं, लेकिन केलों को काटकर मिलाने से शेक जल्दी तैयार हो जायेगा| केलों में कार्बोहाइड्रेट और पोटैशियम अधिक मात्रा में पाया जाता है| इसलिए केले के सेवन से शरीर को अधिक ऊर्जा मिलती है|
अब इस जार में दो बड़े चम्मच प्रोटीन पाउडर मिला दें| इससे आपके शरीर में प्रोटीन की कमी भी पूरी हो जाएगी| अतिरिक्त कैलोरी लेने के लिए भी आप इन शेक्स का सेवन कर सकते हैं|
अब दो बड़े चम्मच ओटमील मिला लें| ओटमील को “ओट्स” भी कहा जाता है| ओट्स में कैलोरी और प्रोटीन अधिक मात्रा में पाया जाता है|
3. शहद और दालचीनी पाउडर भी डालें
शेक का स्वाद बढ़ाने के लिए आप इसमें एक छोटा चम्मच शहद और एक चौथाई छोटा चम्मच दालचीनी पाउडर डाल लें| शहद मिलाने से शेक में कुछ मिठास भी आ जाती है|
4. इसमें बर्फ डालकर ब्लेंडर चलाएं
और अंत में आइस ट्रे में से बर्फ निकालकर इस जार में दो से तीन क्यूब्स डालें| अब जार का ढक्कन बंद कर दें और शेक बनने तक इसे चलायें|
5. तैयार शेक को गिलास में निकालें
तैयार शेक को एक गिलास में निकाल लें और इसका सेवन करें| आप दिन में दो बार इस शेक का सेवन कर सकते हैं|

#चॉकलेट-पीनट बटर प्रोटीन शेक
आवश्यक सामग्री:
- न्यूटेला – एक बड़ा चम्मच (लगभग 15 ग्राम)
- पीनट बटर (मूंगफली का मक्खन) – दो बड़े चम्मच (लगभग 30 ग्राम)
- दूध – एक कप (लगभग 250 मिली0)
- प्रोटीन पाउडर (यदि आवश्यक हो तो) – दो बड़े चम्मच (लगभग 30 ग्राम)
- केला – एक
- बर्फ/आइस क्यूब्स – दो से तीन
1. दूध और प्रोटीन पाउडर को ब्लेंडर में डालें
ब्लेंडर-जार में एक कप होल-फैट मिल्क डालें|
इसमें दो बड़े चम्मच प्रोटीन पाउडर डालें| यहाँ हमने वनीला फ्लेवर प्रोटीन पाउडर का इस्तेमाल किया है| आप सादा प्रोटीन पाउडर या किसी अन्य फ्लेवर का प्रोटीन पाउडर इस्तेमाल कर सकते हैं| यह आप पर निर्भर करता है कि आप प्रोटीन पाउडर का इस्तेमाल करते हैं या नहीं|
2. इसमें न्यूटेला और पीनट बटर डालें
इस जार में एक बड़ा चम्मच न्यूटेला और दो बड़े चम्मच पीनट बटर डालें| आप न्यूटेला के स्थान पर चॉकलेट स्प्रेड भी इस्तेमाल कर सकते हैं| पीनट बटर सस्ता होता है और आप सुरक्षित ढंग से वजन बढ़ाने के लिए पीनट बटर का इस्तेमाल कर सकते हैं|
3. इसमें केला भी डाल दें
एक केले को छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और इन्हें ब्लेंडर जार में डाल दें| केले को काटकर डालने से शेक जल्दी तैयार हो जायेगा|
4. इसमें बर्फ डालकर ब्लेंडर चलाएं
और अंत में आइस ट्रे में से बर्फ निकालकर इस जार में दो से तीन क्यूब्स डालकर इसका ढक्कन बंद कर दें| ब्लेंडर को तीस सेकंड तक या शेक तैयार होने तक चलायें|
5. तैयार शेक को गिलास में निकालें
तैयार शेक को एक गिलास में निकालकर इसका सेवन करें| आप इसके ऊपर हल्का-सा कोको पाउडर भी छिड़क सकते हैं|

#मैंगो मिल्क शेक
आवश्यक सामग्री:
- आम (छिले हुए छोटे-छोटे टुकड़े) – एक
- दूध – एक कप (लगभग 250 मिली0)
1. ब्लेंडर में आम के टुकड़े और दूध डालें
एक आम को छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें| इन टुकड़ों को ब्लेंडर जार में डालें| अब इस जार में एक कप होल फैट मिल्क डालें|
आम में बहुत अधिक कैलोरी और एंजाइम पाए जाते हैं, जो प्रोटीन के पाचन में सहायक होते हैं| अगर आप अधिक प्रोटीन लेना चाहते हैं, तो आम शरीर में प्रोटीन का स्तर संतुलित करने में सहायक होते हैं| आम रक्त में बैड कोलेस्ट्राल को कम करने में भी सहायक हैं|
2. दोनों सामग्रियों को एक साथ ब्लेंड करें
शेक तैयार होने तक ब्लेंडर को चलायें|
3. तैयार शेक को गिलास में निकालें
तैयार मैंगो मिल्क शेक को एक गिलास में निकालकर इसका सेवन करें| दिन में दो बार इस शेक के सेवन से आप जल्दी वजन बढ़ा सकते हैं|

विधि 2: प्रोटीन बार का सेवन
आवश्यक सामग्री:
- नारियल दूध – आधा कप (लगभग 130 मिली0)
- वनीला फ्लेवर का प्रोटीन पाउडर (यदि आवश्यक हो) – ढाई बड़े चम्मच (लगभग 38 ग्राम)
- पीनट बटर – आधा कप (लगभग 130 मिली0)
- ओट्स – दो कप (लगभग 400 ग्राम)
- शहद – आधा कप (लगभग 100 ग्राम)
1. नारियल दूध को कटोरे में डालकर फेंट लें
एक कटोरे में आधा कप नारियल दूध निकाल लें और इसे अच्छे से फेंट लें|
नारियल दूध में अच्छी कैलोरी पायी जाती है, जो आपके शरीर को अंदर से मजबूत बनाता है|
2. इसमें प्रोटीन पाउडर मिलाएं
अब इस कटोरे में ढाई बड़े चम्मच वनीला फ्लेवर का प्रोटीन पाउडर डालें और अच्छे से मिला लें| आप अपनी पसंद का फ्लेवर चुन सकते हैं| प्रोटीन पाउडर बाजार में बहुत सस्ते दामों पर मिल जाते हैं|
3. इसमें पीनट बटर डालें
इस कटोरे में आधा कप पीनट बटर डालें और अच्छे से मिलाएं|
पीनट बटर प्रोटीन का बहुत अच्छा स्रोत होता है|
4. इस कटोरे में ओट्स डालकर मिलाएं
अब इस कटोरे में दो कप ओट्स डालकर अच्छे से मिला लें| ओट्स डालने के बाद आप इसे अपने हाथ से मिला सकते हैं|
इसमें आधा कप शहद डालें और फिर से मिलाएं| आप शहद के स्थान पर मेपल सीरप का इस्तेमाल कर सकते हैं|
अब प्रोटीन बार (ग्रैनोला) तैयार हो गए हैं|
5. तैयार प्रोटीन बार (ग्रैनोला) को एक ट्रे में लगा लें
अब आपको प्रोटीन बार (ग्रेनोला) को जमने के लिए रखना है| इसके लिए आप इसे किसी ट्रे या बर्तन में मोटी परत लगा दें और कुछ घंटों के लिए जमने दें| आप ट्रे को रात भर या कम-से-कम आठ घंटों के लिए फ्रिज में रख सकते हैं| और अब आपका प्रोटीन बार (ग्रेनोला) बनकर तैयार है|
6. प्रोटीन बार (ग्रेनोला) को मनचाहे आकार में काट लें
प्रोटीन बार (ग्रेनोला) को चाकू की सहायता से अपने पसंदीदा आकार में काट लें और इनका सेवन करें| इन प्रोटीन बार को दो सप्ताह तक फ्रिज में सुरक्षित रखा जा सकता है|

विधि 3: किशमिश और अंजीर का सेवन
आवश्यक सामग्री:
- किशमिश – तीन से चार बड़े चम्मच (लगभग 60 ग्राम)
- अंजीर – पांच या छह
- पानी
किशमिश और अंजीर को पानी में भिगो दें
एक कटोरे में पांच या छह अंजीर लेकर इसमें पानी डालें| एक दूसरे कटोरे में तीन से चार बड़े चम्मच किशमिश लेकर इसमें पानी डालें| इन्हें लगभग दस घंटों या रात भर के लिए पानी में भीगने दीजिये|
अगली सुबह खाली पेट भीगे हुए सूखे मेवे का सेवन करें| आपने जितनी मात्रा भिगोई थी, उसमें से आधे का ही सेवन करें| बाक़ी बचे आधे मेवे को आप दिन में खा सकते हैं| जल्दी वजन बढ़ाने के लिए प्रतिदिन एक महीने तक किशमिश और अंजीर का सेवन करें|

विधि 4: अश्वगंधा पाउडर
आवश्यक सामग्री:
- अश्वगंधा पाउडर – दो छोटे चम्मच (लगभग 10 ग्राम)
- गर्म दूध – एक कप (लगभग 250 मिली0)
- घी – एक छोटा चम्मच (लगभग 5 ग्राम)
- शहद – एक छोटा चम्मच (लगभग 5 ग्राम)
1. एक गिलास गर्म दूध में अश्वगंधा पाउडर डालें
एक कप गर्म दूध को एक गिलास में पलट लें| इसमें दो छोटे चम्मच अश्वगंधा पाउडर डालें|
2. इसमें घी और शहद डालें
इस गिलास में एक छोटा चम्मच घी और एक छोटा चम्मच शहद डालें|
शहद मिलाने से दूध में मिठास आ जाती है और यह अधिक स्वादिष्ट लगने लगता है| जल्दी वजन बढ़ाने के लिए घी का सेवन बहुत अच्छा होता है|
3. इन्हें अच्छे से मिला लें
इस मिश्रण को अच्छे से मिलाकर इसका सेवन करें| जल्दी वजन बढ़ाने के लिए लगातार एक माह तक दिन में दो बार इस मिश्रण का सेवन कीजिये|

सुझाव
- अगर आपको मूंगफली से कोई एलर्जी है, तो आप पीनट बटर के स्थान पर कोको बटर या आलमंड बटर का इस्तेमाल कर सकते हैं| आप बीजों से बनाये गए मक्खन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं|
- यदि आपका शरीर लैक्टोज बर्दाश्त नहीं कर पाता है, तो आपको एक शाकाहारी जीवन जीना चाहिए| आप डेयरी उत्पादों के स्थान पर नॉन-डेयरी उत्पाद; जैसे सोया, नारियल और बादाम का दूध आदि भी ले सकते हैं|
- आपको कभी भी गर्म दूध में शहद नहीं मिलाना चाहिये| अन्यथा इसके प्रभाव विपरीत हो जाते हैं| आप सिर्फ हल्के गुनगुने दूध में ही शहद मिला सकते हैं|
- भोजन करने के तुरंत पहले कभी भी पानी न पियें| ऐसा करने से आपका पेट भरा-भरा लगता है और आप कम खाते हैं| खाने की प्लेट में रखी हरी सब्जियों को खाने से पहले आप प्रोटीन और फाइबर युक्त खाद्य पदार्थों को खा लीजिये क्योंकि सब्जियां खाने से आपका पेट जल्दी भर जाता है और आप कम खाते हैं|
- दोपहर का खाना खाने के बाद कम-से-कम 45 मिनट या एक घंटे की नींद लीजिये| इससे आपका वजन तेजी से बढ़ेगा| लेकिन ध्यान रखिये कि आपको खाना खाने के पंद्रह मिनट बाद ही सोना है|
- भरपूर नींद लीजिये क्योंकि कम नींद लेना भी वजन को प्रभावित करता है|
- अगर आप धूम्रपान करते हैं, तो वजन बढ़ाने के लिए आपको धूम्रपान की आदत छोड़नी होगी क्योंकि धूम्रपान करने से भूख कम लगती है, जो वजन कम होने का एक कारण हो सकता है|