अधिकांश लोग पीठ या कमर के दर्द को कम करने के लिए ठंडा सेंक (कोल्ड कंप्रेस) का इस्तेमाल करते हैं| अगर आप भी उनमें से एक हैं, तो आपको बाजार से महंगा ठंडा सेंक (कोल्ड कंप्रेस) खरीदने की कोई आवश्यकता नहीं है| आप घर पर ही ठंडा सेंक (कोल्ड कंप्रेस) बना सकते हैं| हम आपको घर पर ठंडा सेंक (कोल्ड कंप्रेस) बनाने की 6 आसान विधियों के बारें में भी बताएँगे|
ठंडा सेंक (कोल्ड कंप्रेस) गंभीर चोट लगने पर खून रोकने में सहायक होता है| नकसीर (नाक से खून बहने) के उपचार के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जाता है| यह आपके शरीर की रक्त कोशिकाओं को सिकोड़ देता है, जिससे उस जगह का रक्त प्रवाह धीमा हो जाता है|
ठंडा सेंक (कोल्ड कंप्रेस) दर्द को कम करने में भी सहायक होता है| यह आपकी त्वचा के ऊतकों को सुन्न करके दर्द को कम कर देता है| आम तौर पर इसका इस्तेमाल गंभीर या हल्की चोटों को ठीक करने के लिए किया जाता है| दांत दर्द से छुटकारा पाने का यह एक आसान तरीका है ठंडे सेंक (कोल्ड कंप्रेस) का इस्तेमाल तेज बुखार को कम करने के लिए भी किया जाता है|
घमौरियों (हीट रैश) से छुटकारा पाने और मच्छर के काटने पर होने वाली खुजली, जलन से बचने के लिए भी ठंडे सेंक (कोल्ड कंप्रेस) का इस्तेमाल किया जाता है|
बाजार में ठंडा सेंक (कोल्ड कंप्रेस) कई तरह के जेल पैक्स के रूप में मिलते हैं| जब आप घर पर ही रखे सामानों से ठंडा सेंक (कोल्ड कंप्रेस) बना सकते हैं, तो आपको बाजार में मिलने वाले ठंडे सेंक (कोल्ड कंप्रेस) को खरीदने में अपनी गाढ़ी कमाई बर्बाद करने की आवश्यकता नहीं है|
यहाँ हम आपको घर पर ठंडा सेंक (कोल्ड कंप्रेस) बनाने की 6 आसान विधियाँ बताने जा रहे हैं:
Contents
विधि 1: आइस पैक के इस्तेमाल से
आप कुछ तरल पदार्थों को सही अनुपात में मिलाकर आइस कंप्रेस तैयार कर सकते हैं| यहाँ बताये गए तीन तरीकों में से किसी एक विधि के उपयोग से आप घर पर आइस पैक बना सकते हैं|
# स्पिरिट (रबिंग अल्कोहल)
हमने आइस पैक बनाने के लिए स्पिरिट (रबिंग अल्कोहल) का इस्तेमाल किया है क्योंकि इसे ठंडा करने पर यह जेल जैसा बन जाता है और इसे शरीर के किसी भी भाग में लगाने के लिए आसानी से मोड़ा भी जा सकता है| स्पिरिट (रबिंग अल्कोहल) का तापमान लम्बे समय के लिए ठंडा बना रहता है और आपको इसे बार-बार फ्रीजर में रखने की आवश्यकता भी नहीं होती है|
आवश्यक सामग्री:
- स्पिरिट (रबिंग अल्कोहल) – आधा कप (लगभग 130 मिली0)
- लिक्विड डिश सोप – एक चौथाई कप (लगभग 60 मिली0)
- बैटरी का पानी (डिस्टिल्ड वॉटर) – आधा कप (लगभग 130 मिली0)
- प्लास्टिक का ज़िपलॉक बैग – एक
1. बैटरी का पानी, डिश सोप और स्पिरिट को जग में डालिए
- एक जग में आधा कप बैटरी का पानी (डिस्टिल्ड वॉटर) डालिए|
- इसमें एक चौथाई कप लिक्विड डिश सोप डालिए|
- अब इसमें आधा कप स्पिरिट (रबिंग अल्कोहल) डालिए|
2. तीनों पदार्थों को मिलाकर प्लास्टिक के ज़िपलॉक बैग में भर दीजिये
- तीनों सामग्रियों को अच्छे से मिला लें|
- तैयार मिश्रण को प्लास्टिक के ज़िपलॉक बैग में भर लीजिये|
- प्लास्टिक बैग से सारी हवा बाहर निकालकर इसे सील कर दीजिये|
3. इसे फ्रीजर में रखने के बाद इस्तेमाल कीजिये

- अब इस बैग को कम-से-कम चार घंटे के लिए फ्रीजर में रख दीजिये|
- जब तक यह बैग जम नहीं जाता या यह जेल जैसा नहीं बन जाता, आप इसे फ्रीजर में रख सकते हैं|
फिर इसे फ्रीजर से निकालकर एक तौलिया में लपेट लीजिये और इसे हड्डी या मांसपेशियों में दर्द करने वाली जगहों पर रखिये| यह घर पर ठंडा सेंक (कोल्ड कंप्रेस) बनाने की 6 आसान विधियों में से एक बहुत उपयोगी विधि है|
# डिश सोप
स्पिरिट की तरह लिक्विड डिश सोप को भी जमाकर ठंडा सेंक (कोल्ड कंप्रेस) की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है|
आवश्यक सामग्री:
- लिक्विड डिश सोप – आधा कप (लगभग 130 मिली0)
- प्लास्टिक का ज़िपलॉक बैग – एक
1. लिक्विड डिश सोप को ज़िपलॉक बैग में भरकर जमाइए
- आधा कप लिक्विड डिश सोप को ज़िपलॉक बैग में भर लीजिये|
- इसमें से सारी हवा बाहर निकालकर इसे सील कर दीजिये|
2. इसे जमने के लिए फ्रीजर में रख दीजिये

- इसे जमने के लिए कुछ घंटों तक फ्रीजर में रख दीजिये|
- जब यह जम गया हो या जेल जैसा बन गया हो, तो इस्तेमाल के लिए निकाल लीजिये|
- जमे हुए डिश सोप को पूरे बैग में समान रूप से फैला दीजिये|
त्वचा पर एक तौलिया रखिये और जमे हुए डिश सोप को इसके ऊपर रखिये| ठंडा सेंक (कोल्ड कंप्रेस) को हमेशा किसी कपड़े के ऊपर रखकर ही त्वचा पर रखना चाहिए|
# नमक
सेंधा नमक को पानी में मिलाकर जमाने से यह लम्बे समय तक जमा रहता है| यह आइस पैक काफी नरम होता है| इसे चोट लगने पर आसानी से कलाई या एड़ी में लपेटा जा सकता है|
1. गर्म पानी में सेंधा नमक मिलाइए
- एक जग में एक कप (लगभग 250 मिली0) गर्म पानी लीजिये|
- इसमें एक बड़ा चम्मच (लगभग 15 ग्राम) सेंधा नमक डालिए|
- इन्हें अच्छे से मिलाकर मिश्रण तैयार कीजिये|
2. तैयार मिश्रण को ज़िपलॉक बैग में भरकर फ्रीजर में रख दीजिये
- एक ज़िपलॉक बैग में एक तिहाई ऊंचाई तक सेंधा नमक का पानी डालिए|
- बैग की हवा बाहर निकालकर इसे सील कर दीजिये|
- अब इसे जमने के लिए फ्रीजर में रख दीजिये|
3. जमे हुए बैग को सूजी हुई त्वचा पर इस्तेमाल कीजिये

- तैयार ठंडे सेंक (कोल्ड कंप्रेस) को एक तौलिया में लपेट लीजिये और त्वचा का दर्द व सूजन कम करने के लिए इस्तेमाल कीजिये|
जब यह ठंडा सेंक (कोल्ड कंप्रेस) पिघलने लगे, तो आप इसे जमने के लिए फिर से फ्रीजर में रख दीजिये| आपको प्लास्टिक बैग को सावधानीपूर्वक पकड़ना चाहिए, ताकि यह कट या फट न जाये| शरीर में होने वाले दर्द को कम करने का यह एक प्रभावी घरेलू उपचार है|
विधि 2: स्पंज के इस्तेमाल से
स्पंज को पानी में भिगोकर जमाकर ठंडा सेंक (कोल्ड कंप्रेस) बनाया जा सकता है| इसे बनाना बहुत आसान है| रसोई में इस्तेमाल किया जाने वाला स्पंज काफी लचीला होता है| इसलिए पीठ, कमर और जोड़ों का दर्द कम करने के लिए ठंडा सेंक (कोल्ड कंप्रेस) बनाने के लिए रसोई वाले स्पंज का इस्तेमाल करना चाहिए|
आवश्यक सामग्री:
- स्पंज – एक
- पानी
- प्लास्टिक ज़िपलॉक बैग – एक
1. एक बड़े कटोरे में पानी लेकर इसमें स्पंज को भिगोइए
- एक बड़े कटोरे में पानी भर लीजिये|
- स्पंज को कटोरे में डालिए| स्पंज पानी में पूरी तरह से भीग जाना चाहिए|
- इसे बीस से तीस मिनट तक पानी में भीगने दीजिये और फिर कटोरे से निकाल लीजिये|
- आपको इसे निचोड़ना नहीं है |
2. पानी में भीगे हुए स्पंज को ज़िपलॉक बैग में रखिये

- स्पंज को ज़िपलॉक बैग में रख दीजिये|
- अब बैग को सील कर दीजिये|
- इसे कुछ घंटों या जमने तक फ्रीजर में रख दीजिये|
अब स्पंज से बना ठंडा सेंक (कोल्ड कंप्रेस) इस्तेमाल करने के लिए तैयार है| इससे आप पीठ दर्द, कमर दर्द या सूजन का इलाज कर सकते हैं| यह ठंडा सेंक (कोल्ड कंप्रेस) बनाने की विधि काफी सरल होती है| यह घर पर ठंडा सेंक (कोल्ड कंप्रेस) बनाने की 6 आसान विधियों में से एक है|
विधि 3: चावल के इस्तेमाल से
बिना पके हुए चावल के इस्तेमाल से ठंडा सेंक (कोल्ड कंप्रेस) बनाना बहुत सरल होता है| आपको सिर्फ कच्चे चावलों को पुराने मोज़े में रखना होता है|
1. चावल का बैग तैयार करके इसे फ्रीजर में रख दीजिये
- एक पुराना मोजा लेकर इसमें कच्चे चावल भर दीजिये|
- अब मोज़े के किनारे पर एक गाँठ लगा दीजिये, जिससे चावल बाहर न गिरें|
- चावल के तैयार बैग को दो से तीन घंटे तक या अच्छी तरह से ठंडा होने तक फ्रीजर में रखिये|
2. इसे ठंडा सेंक (कोल्ड कंप्रेस) की तरह इस्तेमाल कीजिये

- ठंडे हो चुके राइस बैग को फ्रीजर से निकालकर इस्तेमाल कीजिये|
- आप राइस बैग को फिर से फ्रीजर में रखकर इस्तेमाल कर सकते हैं|
विधि 4: पेपर टॉवल के इस्तेमाल से
आप पेपर टॉवल को स्पिरिट (रबिंग अल्कोहल) और पानी में भिगोकर, फ्रीजर में रखकर ठंडा सेंक (कोल्ड कंप्रेस) बना सकते हैं| यह ठंडा सेंक (कोल्ड कंप्रेस) बहुत प्रभावी होता है और इसे बनाना काफी आसान होता है|
आवश्यक सामग्री:
- पेपर टॉवल- पांच से छह
- स्पिरिट (रबिंग अल्कोहल) – एक चौथाई कप (लगभग 60 मिली0)
- पानी
- प्लास्टिक ज़िपलॉक बैग – एक
1. स्पिरिट (रबिंग अल्कोहल) और पानी को मिला लीजिये
- एक कटोरे में एक चौथाई कप स्पिरिट (रबिंग अल्कोहल) डालिए|
- इसमें समान मात्रा में पानी डालिए| अगर संभव हो तो बैटरी के पानी (डिस्टिल्ड वॉटर) का इस्तेमाल कीजिये|
- इन्हें अच्छे से मिला लीजिये|
2. पेपर टॉवल्स को तैयार मिश्रण में डुबोकर प्लास्टिक के बैग में रखिये

- पांच से छह पेपर टॉवल्स को एक के ऊपर एक रखकर तैयार मिश्रण में डुबोइए|
- इन्हें पांच से दस मिनट तक ऐसे ही रखा रहने दीजिये| फिर इन्हें मिश्रण से निकालकर प्लास्टिक के बैग में रख दीजिये|
- बैग को अच्छे से बंद (सील) करके दो से चार घंटे तक फ्रीजर में रख दीजिये|
इसे फ्रीजर से निकालकर त्वचा पर इस्तेमाल कीजिये| जब भी आवश्यक हो, तो आप इसे फिर से फ्रीजर में रख सकते हैं| यह घर पर ठंडा सेंक (कोल्ड कंप्रेस) बनाने की बहुत आसान विधि है| इससे आप शरीर के दर्द से छुटकारा पा सकते हैं|
विधि 5: फ्रोजन फ़ूड (खाद्य) के इस्तेमाल से
फ्रोजन फ़ूड (खाद्य) से भरे बैग को ठंडे सेंक (कोल्ड कंप्रेस) की तरह इस्तेमाल करना बहुत लोकप्रिय है| आप फ्रीजर में रखे फ्रोजन फ़ूड (खाद्य) जैसे हरी मटर आदि के बैग को ठंडे सेंक (कोल्ड कंप्रेस) की तरह उपयोग कर सकते हैं अथवा आप सब्जियों को प्लास्टिक के बैग में भरकर फ्रीजर में रख दीजिये और आवश्यकता पड़ने पर इस्तेमाल कीजिये| छोटे आकार की सब्जियों; जैसे हरी मटर से बना ठंडा सेंक (कोल्ड कंप्रेस) काफी लचीला होता है|घर पर ठंडा सेंक (कोल्ड कंप्रेस) बनाने की 6 आसान विधियों में से यह एक है|
हरी मटर से भरे बैग को फ्रीजर में रखकर ठंडा सेंक (कोल्ड कंप्रेस) की तरह इस्तेमाल कीजिये

- एक ज़िपलॉक प्लास्टिक बैग में हरी मटर भर लीजिये|
- इस बैग को जमने के लिए फ्रीजर में रख दीजिये और जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल कीजिये|
- किसी चोट या मांसपेशियों में दर्द होने पर फ्रीजर में रखे मटर के बैग को निकालकर त्वचा पर लगाइए|
विधि 6: ठंडी चम्मच के उपयोग से
आप खाने में इस्तेमाल की जाने वाली चम्मच को ठंडा करके आसानी से ठंडा सेंक (कोल्ड कंप्रेस) बना सकते हैं| आपकी आँखों के आस-पास की कोमल त्वचा पर ठंडा सेंक (कोल्ड कंप्रेस) के इस्तेमाल के लिए चम्मच काफी उपयुक्त होती हैं|
आप आँखों के दर्द से राहत पाने के लिए ठंडी की गयी चम्मच को ठंडा सेंक (कोल्ड कंप्रेस) की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं| यह ठंडा सेंक (कोल्ड कंप्रेस) बनाने की विधि काफी आरामदेह होती है|
ठंडी की गयी चम्मच को आँखों पर रखिये

- आप आँखों के दर्द और सूजन को कम करने के लिए ठंडी की गयी चम्मच का इस्तेमाल ठंडा सेंक (कोल्ड कंप्रेस) की तरह कीजिये|
- रसोई में इस्तेमाल की जाने वाली एक से दो चम्मच को पंद्रह से बीस मिनट तक फ्रीजर में रखिये|
- अब चम्मच को एक-एक करके फ्रीजर से बाहर निकालकर आँखों पर इस्तेमाल कीजिये|
सुझाव
- प्लास्टिक के ज़िपलॉक बैग को बीच-बीच में देखते रहिये कि कहीं इसमें से मिश्रण बाहर तो नहीं आ रहा है या यह फट तो नहीं गया है| ऐसा होने पर आप मिश्रण को दूसरे बैग में पलट दीजिये या इस बैग को दूसरे बड़े बैग में रखकर उपयोग कीजिये|
- ठंडा सेंक (कोल्ड कंप्रेस) को हमेशा किसी छोटी तौलिया में लपेटकर ही इस्तेमाल करना चाहिए|