अधिकांश लोगों के दिन की शुरुआत एक कप चाय के साथ होती है| एक कप गर्म अदरक की चाय आपके पूरे दिन को खुशनुमा बना देती है| हल्के तीखे और हल्के मीठे स्वाद की अदरक की चाय आपके शरीर को ऊर्जा प्रदान करती है|
अदरक की चाय स्वादिष्ट होने के साथ-साथ स्वास्थ्यवर्धक भी होती है| अदरक की चाय आपकी प्रतिदिन की कॉफ़ी से कहीं अधिक फायदेमंद होती है| जिन लोगों को गले की खराश, सर्दी, कफ, पाचन तंत्र में परेशानी, उल्टी आने या अन्य कोई सामान्य समस्या होती है, तो अदरक की एक कप चाय उनके लिए काफी लाभदायक होती है| अदरक की चाय आपके प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत बनाती है, जिससे आप जल्दी से सर्दी, खांसी की चपेट में नहीं आते हैं|
एक कप अदरक की चाय बनाना कोई मुश्किल काम नहीं है| आप यहाँ बाताये गए तरीकों से सरलता से अदरक की चाय बना सकते हैं| इसके सेवन से आप गले में दर्द का भी इलाज कर सकते हैं|
Contents
स्वास्थ्यवर्धक अदरक की चाय बनाना आरम्भ करें
आवश्यक सामग्री:
- ढक्कनदार बर्तन (पैन)
- अदरक
- चाकू और छीलन
- पानी
- नींबू
- छन्नी
- शहद निकालने के लिए उपयोग की जाने वाली गोल लकड़ी (हनी डिपर) (वैकल्पिक)
- मिठास के लिए चीनी (शुगर क्यूब्स) या शहद
- कप और प्लेट – चाय निकालने के लिए
1. अदरक को छीलकर काट लें
लगभग एक इंच अदरक के टुकड़े को छिलनी या चाकू की सहायता से छील लें|
छिली हुई अदरक को पतले-पतले टुकड़ों में काट लें| पतले टुकड़े काटने से चाय में अदरक का अधिक स्वाद आता है| अदरक की चाय बनाने का तरीका काफी सरल होता है|
2. ढक्कनदार बर्तन (पैन) में पानी डालें
एक बर्तन (पैन) में डेढ़ कप (लगभग 380 मिली0) पानी डालकर इंडक्शन या गैस पर चढ़ा दें| आपको जितने कप चाय बनानी है, उसके अनुसार ही पानी और अदरक का इस्तेमाल करें|
3. पानी में अदरक डाल दें
जब पानी में उबाल आ जाए, तो इसमें अदरक के काटे गए टुकड़ों को डाल दें| यह अदरक की चाय बनाने का तरीका है|
4. इसमें उबाल आने दें और पकाएं
पानी को एक मिनट तक उबलने दें, फिर बर्तन को ढक दें| गैस धीमी करके इसे दस मिनट तक पकने दें|
कड़क चाय बनाने के लिए इसे पंद्रह से बीस मिनट तक पकने दें| आप इसमें अदरक के और अधिक टुकड़े डाल सकते हैं|
5. चाय को छान लें
बर्तन (पैन) को गैस से उतार लें| जब आप बर्तन का ढक्कन हटायेंगे, तो आप देखेंगे कि पानी हल्के पीले रंग का हो गया है| सावधानीपूर्वक इसे एक कप में छान लें|
आप अदरक के टुकड़ों को अलग रख सकते हैं और बाद में खाना पकाने में इस्तेमाल कर सकते हैं| यह अदरक की चाय बनाने का तरीका है|
6. इसमें नींबू का रस मिलाएं
अदरक की चाय का असल स्वाद इसमें नींबू मिलाने से ही आता है| एक नींबू को बीच से काटकर इसके बीज निकाल दें| अब इसे चाय में निचोड़ दें|
7. इसमें शहद मिलाकर सेवन करें
अब चाय को मीठा करने के लिए इसमें थोड़ा-सा शहद डालें| शहद की मनमोहक सुगंध चाय के स्वाद को बढ़ा देती है|

अगर आप चाहें तो आप चाय में शहद की जगह चीनी (शुगर क्यूब्स) मिला सकते हैं| यह अदरक की चाय बनाने का तरीका है| अदरक की चाय के सेवन से आप सर्दी, खांसी से जल्द से जल्द छुटकारा पा सकते हैं|
सुझाव
- अदरक की चाय बनाने के लिए ताजी अदरक का इस्तेमाल कीजिये क्योंकि इसकी सुगंध काफी मनमोहक होती है| ऐसी सुगंध आपको सूखी अदरक से नहीं मिलेगी|
- चाय के स्वाद को बेहतर बनाने के लिए आप अदरक के टुकड़ों को हल्का पीसकर पानी में मिला सकते हैं|
- चाय बनाते समय पानी में कभी भी चीनी नहीं डालनी चाहिए क्योंकि यह अदरक के पोषक तत्वों को नष्ट कर देती है|
- अगर आपको अदरक की गर्म चाय पसंद है, तो जब भी आपका मन करे, आप आसानी से अदरक की चाय बना सकते हैं|
- आप आइस टी बनाने के लिए अदरक की चाय बनाकर फ्रिज में भी रख सकते हैं| और पीने से पहले इसमें बर्फ डाल लें|