एक थकानभरे दिन के बाद शाम को घर लौटने पर गर्म सेंक (वार्म कंप्रेस) का इस्तेमाल आपके शरीर को काफी आराम पहुंचाता है| गर्म सेंक (वार्म कंप्रेस) शरीर के दर्द को पूरी तरह से खत्म कर देता है| इसकी गर्माहट शरीर के ऊतकों में गहराई तक जाकर दर्द करने वाली जगह के रक्त संचार को बढ़ा देती है और मांसपेशियों को आराम पहुंचाती है|
अगर आपने इसकी कल्पना कर ली है, तो आप गर्म सेंक (वार्म कंप्रेस) से मिलने वाले आराम के बारे में अच्छी तरह से जानते हैं| मासिक धर्म में होने वाली पेट की मरोड़ में गर्म सेंक (वार्म कंप्रेस) का इस्तेमाल काफी प्रभावी होता है| मांसपेश्यों की ऐंठन, मरोड़ और जोड़ों के दर्द से छुटकारा पाने के लिए भी गर्म सेंक (वार्म कंप्रेस) का इस्तेमाल किया जाता है|
बाजार में कई ऐसे हर्बल कंप्रेस मौजूद हैं, जो आपके शरीर को आराम पहुंचाते हैं और शरीर के अंगों को कार्य करने की शक्ति प्रदान करते हैं| गर्म सेंक (वार्म कंप्रेस) बनाने के 5 घरेलू तरीके बहुत प्रचलित हैं, अगर आप चाहें तो रसोई में मौजूद सामग्रियों से गर्म सेंक (वार्म कंप्रेस) बना सकते है|
गर्म सेंक (वार्म कंप्रेस) बनाने से पहले यह सुनिश्चित कर लीजिये कि आपके दर्द पर गर्म सेंक (वार्म कंप्रेस) का इस्तेमाल सही है या नहीं| किसी-किसी दर्द में गर्म सेंक (वार्म कंप्रेस) के बजाय ठंडा सेंक (कोल्ड कंप्रेस) बेहतर काम करते हैं|
आपको गर्म सेंक (वार्म कंप्रेस) का इस्तेमाल काफी सावधानी से करना होता है क्योंकि कभी-कभी ध्यान न देने से आपकी त्वचा भी जल सकती है| अगर आप घर पर गर्म सेंक (वार्म कंप्रेस) बनाना चाहते हैं, तो यहाँ गर्म सेंक (वार्म कंप्रेस) बनाने के 5 घरेलू तरीके बताएं जा रहें हैं|
गर्म सेंक (वार्म कंप्रेस) बनाने के 5 घरेलू तरीके इस प्रकार हैं:
Contents
विधि 1: बैग द्वारा
# राइस बैग (चावल का बैग)
चावल काफी लम्बे समय तक गर्म बना रहता है| इसलिए आप पीठ या कमर दर्द आदि से निजत पाने के लिए चावल से सरलता से गर्म सेंक (वार्म कंप्रेस) बना सकते हैं| इसके लिए आप कपड़े का बैग या पुराने मोज़े का भी इस्तेमाल कर सकते हैं| यह गर्म सेंक (वार्म कंप्रेस) बनाने के 5 घरेलू तरीके में से एक है|
मोज़े में चावल भरकर, गर्म करके इस्तेमाल कीजिए

- एक पुराने मोज़े के आधे से ज्यादा भाग में चावल भर लीजिये| इसके किनारे पर दूसरे मोज़े से गाँठ बांध दीजिये, ताकि मोज़े से बाहर न गिरें|
- राइस बैग को माइक्रोवेव में दो मिनट तक गर्म करने के लिए रखिये|
- अब इसे माइक्रोवेव से निकालकर दर्द करने वाली मांसपेशियों या जोड़ों पर रखिये| राइस बैग का इस्तेमाल गर्दन, कंधे, पीठ उर कमर दर्द के लिए काफी आरामदेह होता है|
# साल्ट बैग
चावल के समान ही साल्ट (नमक) बैग भी लम्बे समय तक गर्म बना रहता है और त्वचा को गर्माहट पहुंचाता है| आप दांत दर्द कम करने के लिए भी नमक का इस्तेमाल कर सकते हैं|
आवश्यक सामग्री:
- सी साल्ट – एक से दो कप (लगभग 100 से 200 ग्राम) (आवश्यकतानुसार)
- साफ़ सूती कपड़ा/ रुलाम
कपड़े में नमक रखकर बंडल बना लीजिये

- एक सूती कपड़े या रुमाल को समतल जगह पर बिछा लीजिये|
- कपड़े के बीच में एक कप सी साल्ट रखिये|
- कपड़े के चारों किनारों को पकड़कर बंडल बना लीजिये और इसे रबर बैंड से बाँध दीजिये|
- यह ध्यान दीजिये कि आप इसे अच्छी तरह से बांधे, ताकि गर्म होने के बाद नमक बाहर न निकल आये|
- इसे माइक्रोवेव में दो से तीन मिनट तक गर्म कीजिये|
- इसे दर्द करने वाले दांत, कान या मांसपेशियों के दर्द को कम करने के लिए इस्तेमाल कीजिये|
# वाटर बैग
गर्म पानी के बैग से अच्छा और सुलभ कुछ भी नहीं है| अगर आपके पास पॉलिएस्टर प्लास्टिक बैग नहीं है, तो ज़िपलॉक बैग का भी इस्तेमाल कर सकते हैं|
ज़िपलॉक बैग में पानी भरकर, गर्म करके इस्तेमाल कीजिये

- एक मध्यम आकार के ज़िपलॉक प्लास्टिक बैग में आधा बैग पानी भर लीजिये|
- बैग को अच्छी तरह से बंद कर दीजिये और एक मिनट के लिए माइक्रोवेव में रख दीजिये|
- तैयार हॉट वाटर बैग को दर्द करने वाली जगह पर इस्तेमाल कीजिये|
# गर्म कपड़ा (वेट वार्म कंप्रेस)
अगर आप एक गीला गर्म सेंक (वेट वार्म कंप्रेस) बनाना चाहते हैं, तो यहाँ बताये गये तरीके से आसानी से बना सकते हैं| आपको सिर्फ एक गीली तौलिया को ज़िपलॉक बैग में रखकर माइक्रोवेव करना है और आपका गीला गर्म सेंक (वेट वार्म कंप्रेस) तैयार है|
आवश्यक सामग्री:
- पानी – दो कप (लगभग आधा लीटर)
- एक मुलायम कपड़ा या तौलिया
- छोटा ज़िपलॉक बैग
1. कपड़े को गीला करके ज़िपलॉक बैग में रखिये
- कपड़े को पानी में डुबोइए|
- कपड़े को निचोड़कर अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये और इसकी तह लगा लीजिये|
- इसे ज़िपलॉक बैग में रख दीजिये, लेकिन आपको ज़िपलॉक बैग को बंद नहीं करना है|
2. ज़िपलॉक बैग को गर्म करके इस्तेमाल कीजिये

- ज़िपलॉक बैग को माइक्रोवेव में रखिये और इसे एक मिनट तक हाई हीट पट गर्म कीजिये|
- अब इसे माइक्रोवेव से निकाल कर दर्द करने वाली मांसपेशियों और जोड़ों पर इस्तेमाल कीजिये| अगर आवश्यक हो, तो आप बैग को फिर से गर्म कर सकते हैं|
विधि 2: भाप वाला गर्म सेंक (वार्म कंप्रेस)
गीला गर्म सेंक (वेट वार्म कंप्रेस) और सूखा गर्म सेंक (ड्राई वार्म कंप्रेस); दोनों अलग-अलग प्रकार से प्रभावी होते हैं| हालाँकि वेट वार्म कंप्रेस; ड्राई वार्म कंप्रेस के समान तापमान पर ही ऊतकों को गहराई तक गर्माहट पहुंचाता है|
अगर आपको गीला गर्म सेंक (वेट वार्म कंप्रेस) के इस्तेमाल में उलझन नहीं होती है, तो इसके इस्तेमाल के निम्नलिखित दो तरीकों में से किसी एक तरीके का इस्तेमाल कर सकते हैं| अगर आपकी मांसपेशियों में सूजन है, तो आप सादे पानी या नमक के पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं|
# गर्म तौलिया
तौलिये को गर्म पानी में डुबोकर इस्तेमाल कीजिये

- एक तौलिया की तह लगाकर गर्म पानी में डुबोइए|
- फिर तौलिया को निचोड़कर अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये|
- इसे दर्द करने वाली मांसपेशियों पर इस्तेमाल कीजिये|
- जब तौलिया ठंडी होने लगे, तो आप इसे फिर से गर्म पानी में डुबोकर इस्तेमाल कर सकते हैं|
# गर्म पानी और एप्सम साल्ट
आवश्यक सामग्री:
- एक मुलायम कपड़ा
- गर्म पानी – दो कप (लगभग आधा लीटर)
- एप्सम साल्ट (सूजन कम करता है) – एक बड़ा चम्मच (लगभग 15 ग्राम)
एक मुलायम कपड़े को एप्सम साल्ट के विलयन में डुबोकर इस्तेमाल कीजिये

- दो कप गर्म पानी में एक बड़ा चम्मच एप्सम साल्ट डालें|
- नमक को पानी में पूरी तरह से घोल दें|
- नामक के पानी में एक मुलायम कपड़ा डुबोएं और इसे निकालकर निचोड़ दें|
- गर्म कपड़े को दर्द करने वाली मांसपेशियों या जोड़ों पर रखें|
- जब कपड़ा ठंडा हो जाए, तो इसे फिर से नमक के गर्म पानी में डुबोकर निचोड़ दिजिये|
- जब तक दर्द कम नहीं हो जाता, इसे इस्तेमाल करते रहिये|
विधि 3: गर्म चम्मच द्वारा
गर्म सेंक (वार्म कंप्रेस) बनाने में गर्म चम्मच का इस्तेमाल सबसे कम समय लगने वाला तरीका है| थकी हुई आँखों को आराम पहुंचने और मच्छर के काटने पर खुजली और जलन से बचने के लिए गर्म चम्मच के घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल किया जा सकता है|
गर्म चम्मच को अपनी आँखों पर लगाइए

- घर में उपयोग होने वाली साधारण चम्मच को एक कप (लगभग 250 मिली0) गर्म पानी में रखिये|
- चम्मच अधिक गर्म नहीं होनी चाहिए|
- अब आँखें बंद करके इस गर्म चम्मच को आँखों पर रखिये|
- जब यह चम्मच ठंडी हो जाये , तो इसे दूसरी गर्म चम्मच से बदल दीजिये|
विधि 4: उपयोग किये गए टी बैग द्वारा (आँखों के लिए)
ग्रीन और ब्लैक टी; दोनों में ही अधिक मात्रा में टैनिन पाया जाता है| टैनिन में कसैली प्रकृति पायी जाती है| उपयोग किया जा चुके टी बैग को आँखों की लालिमा और सूजन कम करने के लिए इस्तेमाल कीजिये| यह गर्म सेंक (वार्म कंप्रेस) बनाने के 5 घरेलू तरीके में से एक उपयोगी तरीका है|
इस्तेमाल किये जा चुके टी बैग को आँखों पर रखिये

- एक टी बैग को तीन से पांच मिनट तक एक कप गर्म पानी में रखिये|
- अब कप से टी बैग को निकालकर हल्के से दबाकर अतिरिक्त पानी को निकल दीजिये अथवा थोड़ी देर तक किसी बर्तन में रख दीजिये, ताकि इसमें से अतिरिक्त पानी निकल जाए|
- अब इस गर्म टी बैग को दस मिनट या ठंडा होने तक आँखों पर रखिये|
विधि 5: जड़ी बूटियों वाला गर्म सेंक
मांसपेशियों को आराम पहुँचाने के लिए बौद्ध सभ्यता में हर्बल कंप्रेस का इस्तेमाल काफी लोकप्रिय उपचार है| हर्बल कंप्रेस में शान्ति प्रदान करने वाली औषधियों को एक महीन कपड़े में बांधकर इस्तेमाल किया जाता है|
यहाँ हर्बल कंप्रेस के इस्तेमाल के दो तरीके बताये जा रहे हैं, जिनसे अप घर पर जड़ी बूटियों वाला गर्म सेंक (हर्बल वार्म कंप्रेस) बना सकते हैं| हर्बल गर्म सेंक (वार्म कंप्रेस) में इस्तेमाल किए जाने वाली एसेंशियल ऑयल और औषधियां दर्द को जल्द कम कर देती हैं|
# चावल और जड़ी बूटियों के इस्तेमाल से
आवश्यक सामग्री:
- कच्चे चावल (लम्बे समय तक गर्म बने रहते हैं) – एक कप (लगभग 100 ग्राम)
- चंदन पाउडर (मांसपेशियों को आराम पहुंचाता है) – दो छोटे चम्मच (लगभग 10 ग्राम)
- कैमोमाइल चाय (सूजन कम करने में सहायक) – दो छोटे चम्मच (लगभग 10 ग्राम)
- नींबू के छिलके (लेमन जेस्ट) (एंटीबैक्टीरियल) – एक छोटा चम्मच (लगभग 5 ग्राम)
- अदरक पाउडर (रक्त संचार ठीक करता है) – एक छोटा चम्मच (लगभग 5 ग्राम)
- हल्दी पाउडर (एंटीसेप्टिक) – एक छोटा चम्मच (लगभग 5 ग्राम)
- एक मुलायम कपड़ा
1. चावल में अदरक पाउडर, लेमन जेस्ट और हल्दी पाउडर मिला लें
- एक कटोरे में एक कप कच्चे चावल लीजिये|
- इसमें एक- एक छोटा चम्मच अदरक पाउडर, हल्दी पाउडर और नींबू के छिलके (लेमन जिस्ट) डालें|
2. इसमें चंदन पाउडर और कैमोमाइल डालिए
- चावल में दो-दो छोटे चम्मच चंदन पाउडर और कैमोमाइल चाय डालिए|
- सभी सामग्रियों को अच्छी तरह से मिला लीजिये|
3. मिश्रण को कपड़े में बाँध दीजिये

- एक मुलायम कपड़े को समतल जगह पर फैला लीजिये|
- तैयार मिश्रण को कपड़े के बीच में रखकर बंडल बना लीजिये|
- इस बंडल को रबर बैंड से बाँध दीजिये|
- अब इसे माइक्रोवेव में दो से तीन मिनट तक गर्म कीजिये|
- फिर बंडल को बाहर निकालकर शरीर के दर्द करने वाले हिस्सों में इस्तेमाल कीजिये|
# अदरक और नींबू के इस्तेमाल से
आवश्यक सामग्री:
- कद्दूकस की गयी अदरक (रक्त संचार को बढ़ावा देती है) – आधा कप (लगभग 100 ग्राम)
- नींबू के छिलके (लेमन जेस्ट) (एंटीबैक्टीरियल) – एक बड़ा चम्मच (लगभग 15 ग्राम)
- चंदन पाउडर (मांसपेशियों को आराम पहुंचाता है) – आधा बड़ा चम्मच (लगभग 7 ग्राम)
- सी साल्ट (लम्बे समय तक गर्म बना रहता है) - आधा बड़ा चम्मच (लगभग 7 ग्राम)
- साधारण नमक (लम्बे समय तक गर्म बना रहता है) - आधा बड़ा चम्मच (लगभग 7 ग्राम)
- यूकेलिप्टस एसेंशियल ऑयल (ऐंठन या मरोड़ कम करता है) – तीन से चार बूँदें
- लेमनग्रास एसेंशियल ऑयल (मांसपेशियों के दर्द में आराम पहुंचाता है) – तीन से चार बूँदें
1. अदरक, लेमन जेस्ट, चंदन पाउडर, सी साल्ट और साधारण नमक को कटोरे में डालें
- एक कटोरे में आधा कप कद्दूकस की गयी अदरक डालें|
- इसमें एक बड़ा चम्मच नींबू के छिलके (लेमन जेस्ट) डालें|
- इसमें आधा बड़ा चम्मच चंदन पाउडर डालें|
- इसमें आधा-आधा बड़ा चम्मच सी साल्ट और साधारण नमक डालें|
2. इसमें एसेंशियल ऑयल्स डालें
- इस कटोरे में यूकेलिप्टस और लेमनग्रास एसेंशियल ऑयल तीन से चार बूँदें डालें|
- चम्मच की सहायता से सभी सामग्रियों को अच्छी तरह से मिला लें|
3. तैयार मिश्रण को महीन कपड़े में रखकर बंडल बना लें
- एक महीन कपड़े को समतल जगह पर फैला लें|
- तैयार मिश्रण को कपड़े में रखकर बंडल बना लें|
- बंडल को किसी मोटे या ऊनी धागे से बाँधकर एक मिनट तक माइक्रोवेव में गर्म करें|
- फिर इसे बाहर निकालकर दर्द करने वाली मांसपेशियों पर हल्का-सा दबाकर इस्तेमाल करें|
- इसके इस्तेमाल से आपको काफी आराम मिलेगा|

सुझाव
- यह निर्धारित करने के लिए कि आपको किसी भी तरह का कोई एलर्जिक रिएक्शन न हो आप जड़ी-बूटियों के कंप्रेस और किसी भी अन्य उपचार का इस्तेमाल करने से पहले एक पैच टेस्ट करें|
- यदि आपको लगता है की कोई एलर्जिक रिएक्शन हो रहा है, तो बिना देरी किए तुरंत अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
- गर्म सेंक (वार्म कंप्रेस) को अधिक देर तक एक ही जगह पर न रखें| गर्म सेंक (वार्म कंप्रेस) को दर्द वाली जगह पर रखे और हल्का सा दबाव डालें , फिर उठाएं|इसी तरह जगह को बदलते हुए गर्म सेंक का इस्तेमाल करें|
- हर्बल कंप्रेस का इस्तेमाल तीन से चार बार किया जा सकता है| हर बार इस्तेमाल करने के बाद हर्बल वार्म कंप्रेस को फ्रिज में रख दें|